Market style Veg Burger Best Recipe: घर पर बनाएं बाजार से भी बढ़िया बर्गर

कभी ना कभी आपने बर्गर जरूर खाया होगा। इमली की खट्टी मीठी चटनी और दही का कॉम्बिनेशन बर्गर के स्वाद को और बढ़ा देता है। क्या आपने सोचा है कि जो बर्गर हम बाजार से खरीद कर खाते हैं। उससे बेहतर fresh बर्गर हम हाइजीनिक तरीके से घर पर बना सकते हैं।

वे भी ताजी ingredients का उपयोग करके। आज के इस आर्टिकल Market Style Veg Burger Best Recipe में हम आपको घर पर टेस्टी बर्गर बनाने की आसान विधि, इसके पोषण संबंधी तथ्य और फायदे के बारे में आपको जानकारी देंगे।

जिसके बाद आप बर्गर खाने के लिए बाजार जाना बंद कर देंगे। और अपने परिवार के लिए इस डिश को घर की रसोई में ही बनाना शुरू कर देंगे।

Description

घर के सभी सदस्यों को बर्गर खाना पसंद  होता है। ये चटपटा, खट्टा मीठा और कुरकुरे स्वाद वाला नाश्ता बनाने में जितना आसान होता है, उतना ही सुंदर ये सजाने के बाद लगता है। जिसे देखकर आप अपने आप कंट्रोल नहीं कर सकते।

बर्गर को ब्रेड जैसे दिखने वाले बन को बीच से कट लगाकर दो pieces में डिवाइड कर लिया जाता है। पहले दोनों pieces पर बटर लगाकर कुरकुरा बनाया जाता है। फिर चना दाल और सोयाबीन बड़ी से बनी पेटी को बन के दो टुकड़े के बीच में रखकर उस पर दही, इमली की चटनी, पालक की मुलायम पत्तियां, टमाटर को लगाकर बनाया जाता है।

इस तरह सजा हुआ बर्गर सभी को आकर्षित करता है। इसको फाइनल टच टूथपिक में टमाटर और शिमला मिर्च के छोटे टुकड़ों को अल्टरनेट क्रम में लगाकर जब बर्गर रेडी किया जाता है। तब इसकी रौनक देखते ही बनती है।

आप भी अपने परिवार के लिए इस आकर्षक डिश Market Style Veg Burger Best Recipe को नाश्ते में ट्राई करें और इसके अदभुत स्वाद का आनंद लें।

About Recipe

  • रेसिपी सामग्री 3 सर्विंग के लिए है
  • डिश की तैयारी में लगने वाला समय– 25 मिनट
  • डिश बनने में लगने वाला समय– 20 मिनट
  • सुबह के नाश्ते के लिए ​​एक आसान रेसिपी

Ingredients

  • 1/2 कटोरी चना दाल
  • 1 कटरी सोयाबीन बड़ी
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च
  • 3 चम्मच बेसन
  • 2 बड़े चम्मच सौंफ
  • 7-8 लौंग
  • 4 छोटी इलाइची
  • 1/2 जीरा पाउडर
  • 6-7 बन
  • 3 बड़े चम्मच मक्खन
  • 1/2 कटोरी तेल
  • 1 कटोरी गाढ़ा दही
  • 1 छोटी कटोरी इमली की खट्टी मीठी चटनी
  • 4 मध्यम आकार के टमाटर स्लाइस में कट किये हुए
  • 15 पालक की छोटी पत्तियाँ धोकर पोंछी हुई
  • नमक स्वादानुसार

Step By Step Photo Guide

  • चना दाल और सोयाबीन बड़ी को 2-3 घंटे के लिए पानी में भीगो दें।
Market Style Veg Burger Best Recipe
  • दोनों को पानी से निकाल कर लौंग, सौंफ, इलाइची डाल कर 1 कप पानी में उबाल कर लें।
Market Style Veg Burger Best Recipe
  • उबले हुए मिश्रण को ठंडा कर लें।
Market Style Veg Burger Best Recipe
  • लाल मिर्च, बेसन और नमक, जीरा पाउडर डालकर मिक्सर में महीन पेस्ट बना लें।
Market Style Veg Burger Best Recipe
  • चकले पर रुमाल रख कर गोल पैटी तैयार कर लें।
Market Style Veg Burger Best Recipe
  • कढ़ाई में पैटी फ्राई करके तैयार कर लें।
Market Style Veg Burger Best Recipe
  • और एक प्लेट में निकाल लें।
Market Style Veg Burger Best Recipe
  • एक बन के 2 पीस करके बटर लगा लें।
Market Style Veg Burger Best Recipe
  • नॉन स्टिक तवे क्रिस्पी कर लें।
Market Style Veg Burger Best Recipe
  • और एक प्लेट में निकाल लें।
Market Style Veg Burger Best Recipe
  • अब बन के बेस पर इमली की चटनी लगायें ।
Market Style Veg Burger Best Recipe
  • पालक की छोटी पत्तियां लगायें।
Market Style Veg Burger Best Recipe
  • फिर एक पैटी लगायी उस पर फिर इमली की खट्टी मीठी चटनी लगायें।
Market Style Veg Burger Best Recipe
  • और दही लगायें।
Market Style Veg Burger Best Recipe
  • टमाटर के टुकड़े रख कर स्वादानुसार नमक डालें।
Market Style Veg Burger Best Recipe
  • बन के दूसरे पीस से बंद कर दे।
Market Style Veg Burger Best Recipe
  • एक टूथपिक पर चौकोर छोटे कटे टमाटर और शिमला मिर्च के टुकड़े अल्टरनेटिव क्रम में
    लगाकर बर्गर के सेंटर में लगायें।
  • जिससे इसका लुक बहुत खूबसूरत लगता है।
Market Style Veg Burger Best Recipe
  • लीजिए आपको अच्छा लगने वाला बेहतर स्वाद वाला और आकर्षक लुक वाला बर्गर तैयार है।
Market Style Veg Burger Best Recipe
  • इसका आप हरी चटनी, संतरे के जूस के साथ आनंद ले और परिवार से तारीफ़ों के पुल बंधवायें।
Market Style Veg Burger Best Recipe

Suggestions

  • सजाने के लिए अगर पालक के पत्ते उपलब्ध नही हैं तो आप पत्तागोभी के बाहरी आवरण का उपयोग कर सकते हैं।
  • अगर आप पसंद करते हैं तो वेज बर्गर को चिली सॉस या अपनी पसंद की अलग-अलग सॉस के साथ परोसें।
  • अगर आप प्याज खाते हैं तो टमाटर से स्लाइस के साथ प्याज के स्लाइस भी लगायें।

Market Style Veg Burger Best Recipe Benefits

हमने जिन ingredients का उपयोग किया है उनके आधार पर आपको उपयोग किये गये ingredients के नीचे दिए गए लाभ हो सकते हैं-

  • वेज बर्गर एक हेल्दी डिश है।
  • चना दाल, सोयाबीन और दही आपको पौधे आधारित प्रोटीन प्रदान करते हैं जोकि आपको विभिन्न प्रकार के लाभ देते हैं।
  • चना दाल, सोयाबीन और पालक से आपको फाइबर मिलता है। जो आपके पाचन में मदद करता है।
  • टमाटर, पालक, दही से आपको अलग-अलग विटामिन जैसे विटामिन A, C और K मिलते हैं।
  • जबकि कैल्शियम, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे मिनरल मिलते हैं।
  • सौंफ, इमली की चटनी और दही आपके पाचन और पेट के स्वास्थ्य को अच्छा रखता है।

Nutrition Facts

Market Style Veg Burger Best Recipe में हमने जिन ingredients का उपयोग किया है उसके आधार पर प्रति सर्विंग मिलने वाले पोषक तत्वों की आपको विस्तृत जानकारी नीचे दी जा रही है-

Nutrient NamePer Serving Nutrients(Approx)
Calorie375-430kcal
Protein22-23g
Carbohydrate70-75g
Fiber10-12g
Fat12-15g
Market Style Veg Burger Best Recipe

Try More

Tasty Chana Chat Recipe: नाश्ते में शामिल करें हल्की और पोषण से भरपूर चना, चाट दिन भर मिलेगी ताजगी

Sago Khichdi with Vegetables Recipe: स्वादिष्ट और लाजवाब, एनर्जी कोटा नाश्ते में ही पूरा करें

Crispy Suji Dahi Chila Recipe: सब्जियों से नाश्ते को बनाएं ज्यादा पौष्टिक और सुंदर

Recipe Video

Conclusion

घर पर बनी सामग्री के लाभो से भरपूर वेज बर्गर स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आपकी संपूर्ण सेहत का भी ध्यान रखता है। ये विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसको आप बड़ी ही आसानी से बहुत कम समय में घर पर बना सकते हैं।

और अपना तथा अपने परिवार के स्वाद और सेहत का ख्याल रख सकते हैं। जब आपको अगली बार बाजार से बर्गर खाने की याद आये तो आप Market Style Veg Burger Best Recipe को ट्राई करें। और वेज बर्गर को बना कर सबको खुश करें।

FAQ

Market Style Veg Burger Best Recipe में दाल और सोया की पैटी के बिना बर्गर बन सकता है?

चना दाल और सोया चंक्स से बर्गर में एक बेहतर स्वाद आता है। आप पैटी की जगह पनीर स्लाइस का उपयोग कर सकते हैं।

Market Style Veg Burger Best Recipe के बर्गर पैटी के लिए चना दाल का विकल्प बताएं?

चना दाल सूखी होती है इससे आसानी से बर्गर पैटी को बनाया जा सकता है। आप चना दाल की जगह उड़द धुली दाल ले सकते हैं।

वेज बर्गर के लिए पालक के पत्तों की जगह क्या पत्तागोभी का बाहरी आवरण उपयोग कर सकते हैं?

हाँ, आप पत्ता गोभी के पत्ते ले सकते हैं इससे बर्गर का मीठापन बढ़ेगा।

Leave a Comment